कनाडा के टंबलर रिज स्कूल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। CTV न्यूज के अनुसार रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के स्टाफ सर्जेंट क्रिस क्लार्क ने द कैनेडियन प्रेस को टेक्स्ट मैसेज में घटना की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक संदिग्ध भी शामिल है। <br /> <br />#Canada #BritishColumbia #TumblerRidge #BreakingNews #SchoolShooting #CanadaNews<br /><br />~HT.318~
